
राजस्थान: सैलरी पांच हजार और करोड़ों का 'साम्राज्य', सच्चाई जान दंग रह गए अधिकारी
AajTak
गोपाल सुवालका साल 2007 से 13 अगस्त 2021 तक फर्जीवाड़े के जरिए विभाग का पैसा गायब करते रहा लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी. वो शिक्षा विभाग के अधिकारियों की फर्जी आइडी और पासवर्ड से सालों तक शिक्षा विभाग के पैसे का गबन करता रहा और उसे अपनी पत्नी दिलखुश सुवालका के खाते में जमा करता था.
राजस्थान के भीलवाड़ा में शिक्षा विभाग में संविदा पर महज पांच हजार रुपये की सैलरी पर नौकरी करने वाला कंप्यूटर ऑपरेटर करोड़पति निकला और उसका कारोबार पंजाब तक फैला हुआ था. शिक्षा विभाग में ठेके पर काम करने वाले इस कर्मचारी ने करीब 2 करोड़ 15 लाख रुपये के हेरफेर से अपना कारोबार खड़ा कर लिया था. (इनपुट - प्रमोद तिवारी) भीलवाड़ा जिले के कोटडी पंचायत समिति के खेड़ा राजकीय विद्यालय में गोपाल सुवालका नाम का यह शख्स संविदा पर कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.











