
राजस्थान: सवर्णों ने निकाली घोड़ी पर बैठे दलित दूल्हे की बंदोली, पहल की हो रही तारीफ
AajTak
राजस्थान में सवर्णों ने दलित जाति के दूल्हे की घोड़ी की लगाम पकड़कर पूरे गांव में बंदोली निकाली. यह नजारा देखकर हर कोई चौंक गया, लेकिन जब इस बंदोली के फोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे तो हर कोई इस पहल की तारीफ करता नजर आया.
राजस्थान सहित देश के अन्य हिस्सों से लगातार इस तरीके की खबरें आती रहती हैं जिसमें दलित दूल्हे को गांव में घोड़ी से नीचे उतार दिया जाता है. लेकिन अब राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे मते का तला गांव से एक सकारात्मक खबर आई है जहां पर गांव की सवर्ण जाति के लोगों ने दलित दूल्हे को घोड़ी पर बैठा कर घोड़े की लगाम पकड़कर बंदोली निकाली और इस दौरान जमकर डांस गाना भी हुआ. इस पहल की हर कोई तारीफ कर रहा है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










