
राजस्थान: सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में बेरोजगारों ने लगाई 'मंडी'! देखें रिपोर्ट
AajTak
Jaipur Jobless Youth Protest: राजस्थान में पिछले 35 दिनों से हाट लगाकर सैकड़ों बेरोजगार प्रदर्शन कर रहे हैं. ये वे बेरोज़गार हैं जिनके साथ सरकार ने लिखित में नौकरी देने का समझौता किया था. मगर समझौता करने के बाद भी नौकरी नहीं मिली है. दिवाली की रात भी खुली सड़क पर गुजारी और ठंड में भी खुले आसमान तले बीत रही है. ये सभी बेरोजगार कभी सड़क पर दंडवत कर रहे हैं तो कभी मंडी लगा रहे हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











