
राजस्थान: शादी से इनकार पर लड़की ने खाया जहर, युवक पर रेप का आरोप
AajTak
ये मामला पाली जिले के सिरियारी थाना क्षेत्र के जोजावर के इलाके का है. जहां एक नाबालिग छात्रा के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है. मोबाइल फोन की दुकान चलाने वाले युवक इमरान ने एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली 16 साल की छात्रा को पहले प्यार के झांसे में फंसाया फिर एक साल में 8 बार दरिंदगी की.
राजस्थान के पाली जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने प्यार का झांसा देकर नाबालिग छात्रा का 8 बार रेप किया. इसके बाद जब लड़की ने युवक से शादी की बात कही तो उसने इनकार कर दिया. इस बात से हताश होकर लड़की ने जहर खा लिया. लड़की के जहर खाने के बाद परिजनों को मामले की जानकारी प्राप्त हुई. दरअसल, ये मामला पाली जिले के सिरियारी थाना क्षेत्र के जोजावर के इलाके का है. जहां एक नाबालिग छात्रा के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है. आरोप है कि मोबाइल फोन की दुकान चलाने वाले युवक इमरान ने एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली 16 साल की छात्रा को पहले प्यार के झांसे में फंसाया फिर एक साल में 8 बार दरिंदगी की. इसके बाद लड़की ने 19 मार्च को जहर खाकर खुदकुशी करने के प्रयास किया जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ. दूसरी तरफ आसपास के लोगों में भी इस मामले को लेकर विरोध दिखा है.
'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









