राजस्थान: शादी में शामिल 95 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव, दुल्हन के पिता की मौत
AajTak
झुंझनु जिले के स्यालू कला गांव में एक शादी के में शामिल हुए 150 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें 95 लोग पॉजिटिव निकले. इतना ही नही शादी के दौरान दुल्हन के पिता की भी मौत हो गई.
कोरोना बेकाबू हुआ तो नतीजे कितने खौफनाक होंगे इसकी कल्पना की जा सकती है. यूपी, बिहार, राजस्थान समेत देश के कई हिस्सों से आ रही तस्वीरें गवाह हैं. महामारी के बीच देश की बहुत बड़ी आबादी पर खतरा है जो गांवों में रहती है और जो लगभग बेइलाज हैं. राजस्थान के गांव में एक दिन में 95 लोगों को कोरोना हुआ, तो दहशत का सन्नाटा छा गया. झुंझनु जिले के स्यालू कला गांव में तीन शादियों में शामिल हुए 150 लोगों की कोरोना जांच की गई. जिसमें 95 लोग पॉजिटिव निकले. इतना ही नहीं शादी के दौरान दुल्हन के पिता की भी मौत हो गई. इसके बाद से आसपास के गांवों में डर का माहौल है. स्यालू कला गांव के रहने वाले सुरेंद्र शेखावत का कहना है जब उन लोगों के कोरोना की जांच हुई थी तब गांव के 95 लोग पॉजिटिव गाए थे. 25 अप्रैल को तीन शादियां थी और इस दौरान दुल्हन के पिता की मौत भी हो गई. पहले गांव के लोग कोरोना को नहीं मानते थे और खुलेआम घूमते रहते थे. जब हर किसी जांच की गई तो तभी यहां पर डर का माहौल है और लोग अपने घरों के अंदर बैठे हैं. इतना ही नहीं वीरेंद्र सिंह का कहना है कि जैसे ही उनके गांव में कोरोना वायरस के मामले बढ़े उसके बाद से ही अधिकारियों ने यहां आना मुनासिब नहीं समझा. लोग उनके गांव का नाम सुनकर ही पहले ही राह बदल लेते हैं.
हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










