
राजस्थान: विधानसभा में बीजेपी विधायक ने उठाया 'लैंड जिहाद' का मुद्दा, कांग्रेस ने साधा निशाना
AajTak
मालपुरा से आने वाले BJP के विधायक कन्हैयालाल चौधरी ने विधानसभा में कहा कि मालपुरा में अब तक 600 से ज़्यादा हिन्दू परिवार पलायन कर चुके हैं क्योंकि विशेष समुदाय के लोग हिन्दू मोहल्ले में घर ख़रीद रहे हैं.
राजस्थान विधानसभा में बीजेपी ने लव जिहाद के बाद लैंड जिहाद का मामला उठाया है. उन्होंने समुदाय विशेष के लोगों पर आरोप लगाया है. मालपुरा से आने वाले BJP के विधायक कन्हैयालाल चौधरी ने विधानसभा में कहा कि मालपुरा में अब तक 600 से ज़्यादा हिन्दू परिवार पलायन कर चुके हैं क्योंकि विशेष समुदाय के लोग हिन्दू मोहल्ले में घर ख़रीद रहे हैं. विशेष समुदाय के लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है और ये लोग हिंदू लड़कियों से छेड़-छाड़ कर रहे हैं. यही वजह है कि हिंदू लोग मोहल्ला छोड़कर जा रहे हैं.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










