
राजस्थान विधानसभा के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बड़ा प्रदर्शन, इंदिरा गांधी पर टिप्पणी से हैं नाराज
AajTak
राजस्थान के मंत्री अविनाश गहलोत ने पिछले दिनों इंदिरा गांधी के खिलाफ टिप्पणी की थी, जिससे विवाद खड़ा हो गया है. इस मुद्दे को लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजस्थान विधानसभा के सामने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया.
राजस्थान की बीजेपी सरकार में मंत्री अविनाश गहलोत के इंदिरा गांधी को लेकर दिए गए बयान पर हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज (24 फरवरी) गहलोत के बयान का विरोध करते हुए विधानसभा परिसर के बाहर जमकर प्रदर्शन किया. कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे थे, हालांकि, पुलिस ने उन्हें बैरिकेंडिंग कर पहले ही रोक दिया.
सांसद हरीश मीना, मुरारी मीना, पूर्व मंत्री बीडी कल्ला और कई वरिष्ठ नेताओं ने विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा लिया. बता दें कि मंत्री अविनाश गहलोत ने पिछले दिनों इंदिरा गांधी के खिलाफ टिप्पणी की थी, जिससे विवाद खड़ा हो गया है.
इंदिरा गांधी को लेकर की थी टिप्पणी
दरअसल, 21 फरवरी को प्रश्नकाल के दौरान समाज कल्याण मंत्री अविनाश गहलोत ने विपक्ष की तरफ इशारा करते हुए कहा था कि '2023-24 के बजट में भी, हमेशा की तरह आपने (कांग्रेस) (कामकाजी महिलाओं के छात्रावास पर) नाम अपनी 'दादी' इंदिरा गांधी के नाम पर रखा है.
तीन बार स्थगित करनी पड़ी कार्यवाही
इस टिप्पणी से सदन में हंगामा शुरू हो गया था, जिसके कारण तीन बार कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी थी. पीसीसी प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा, रामकेश मीना, अमीन कागजी, जाकिर हुसैन और संजय कुमार सहित 6 कांग्रेस विधायकों को निलंबित कर दिया गया था.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












