
राजस्थान में राज बदलेगा या रिवाज, मध्य प्रदेश में कमल या कमलनाथ... चार राज्यों के चुनावी नतीजे कल
AajTak
मध्य प्रदेश की 230 सीटों, छत्तीसगढ़ की 90 सीटों, तेलंगाना की 119 सीटों और राजस्थान की 199 सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे गिनती शुरू होगी. वहीं मिजोरम में नतीजों की तारीख बदली गई है, अब वहां सोमवार को मतगणना होगी.
2024 से पहले विधानसभा चुनाव को लोकसभा का सेमीफाइनल बताया जा रहा है. ऐसे में पूरे देश की नजर पांच राज्यों के नतीजों पर हैं, जिसमें 4 राज्यों का परिणाम रविवार 3 दिसंबर को आने वाला है. सुबह 8 बजे से मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में विधानसभा चुनावों के नतीजे आने शुरू हो जाएंगे. वहीं मिजोरम के नतीजे 4 दिसंबर को आएंगे. हर पार्टी की धड़कने तेज हैं. नतीजों से पहले ही सब अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं.
मध्य प्रदेश की 230 सीटों, छत्तीसगढ़ की 90 सीटों, तेलंगाना की 119 सीटों और राजस्थान की 199 सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे गिनती शुरू होगी. वहीं मिजोरम में सोमवार को मतगणना होगी. चुनाव अधिकारियों के मुताबिक त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है और केवल वैध पास रखने वाले लोगों को ही मतगणना केंद्रों में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी.
राजस्थान में राज बदलेगा या रिवाज?
नतीजों को लेकर राजस्थान में सियासी हचलच सबसे ज्यादा है. राजस्थान में वैसे तो हर पांच साल पर सत्ता बदलने का रिवाज रहा है लेकिन इस बार के एग्जिट पोल कुछ और इशारा कर रहा है. इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल कांटे की टक्कर है लेकिन बढ़त कांग्रेस ने बनाई है. इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में राजस्थान में कांग्रेस को 86 से 106 सीट मिलती दिख रही है. वहीं बीजेपी के खाते में 80 से 100 सीटें आ सकती हैं.
मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) प्रवीण गुप्ता ने बताया कि राजस्थान में 25 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में पड़े वोटों की गिनती रविवार को राज्य के 36 केंद्रों पर की जाएगी. राजस्थान की 199 सीटों पर 1800 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं, जहां पिछले तीन दशकों में हर पांच साल में कांग्रेस और भाजपा के बीच सत्ता बदलती रही है. 30 चुनावी जिलों में एक-एक मतगणना केंद्र है, जबकि जयपुर, जोधपुर और नागौर में दो-दो केंद्र हैं. वहीं एक सीट करणपुर में कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कूनर के निधन के बाद चुनाव स्थगित कर दिया गया था. मतपत्रों की गिनती रात 8 बजे शुरू होगी. राज्य भर में मतपत्रों की गिनती के लिए 979 टेबलों की व्यवस्था की गई है. स्ट्रांग रूम पर्यवेक्षकों, उम्मीदवारों और उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खोले जाएंगे. वहीं ईवीएम मशीनों के वोटों की गिनती सुबह 8.30 बजे शुरू होगी.
मध्य प्रदेश में कमल या कमलनाथ?

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










