
राजस्थान में बड़े लेवल पर ट्रांसफर-पोस्टिंग, यहां देखें 283 अफसरों की लिस्ट...
AajTak
राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) में कुल 283 अधिकारियों का ट्रांसफर, पोस्टिंग किया गया है. प्रदेश सरकार के कार्मिक विभाग द्वारा मंगलवार देर रात को इसकी पूरी लिस्ट जारी कर दी गई है.
राजस्थान की कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा के बीच प्रशासनिक लेवल पर बड़ा बदलाव हुआ है. राज्य में राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) में कुल 283 अधिकारियों का ट्रांसफर, पोस्टिंग किया गया है. प्रदेश सरकार के कार्मिक विभाग द्वारा मंगलवार देर रात को इसकी पूरी लिस्ट जारी कर दी गई है, जिसमें सभी अधिकारियों के ट्रांसफर के बारे में जानकारी दी गई है. बता दें कि ये तबादले तब हुए हैं जब प्रदेश में कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा है, साथ ही जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के चुनाव होने वाले हैं. इस लिस्ट में तहसीलदारों को बदला गया है, साथ ही एसडीएम का भी तबादला हुआ है और कई लोगों का प्रमोशन किया गया है.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










