
राजस्थान में चांसलर कुलगुरु और वाइस चांसलर होंगे प्रति कुलगुरु... भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला
AajTak
राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है. यहां अब यूनिवर्सिटी में अब चांसलर कुलगुरु और वाइस चांसलर प्रति कुलगुरु कहलाएंगे.
अब राजस्थान में यूनिवर्सिटी में चांसलर को कुलगुरु और वाइस चांसलर को प्रति कुलगुरु कहा जाएगा. मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की कैबिनेट ये अहम फैसला लिया है. इसके साथ ही आज के कैबिनेट में राजस्थान डेटा पॉलिसी को भी लागू किया गया है.
चांसलर और वीसी के पदनाम में बदलाव एक बड़ा फैसला है. अब इसे कैबिनेट से भी मंजूरी मिल चुकी है. इसके अलावा लॉजिस्ट्क और युवा नीति का भी अनुमोदन किया गया है. साथ ही राजस्थान टेक्सटाइल पॉलिसी को भी कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है. राजस्थान के सीएम ने काफी पहले युवा नीति की घोषणा की थी.
युवा नीति की पहले की थी घोषणा पहले भी कई बार सीएम भजनलाल शर्मा युवा नीति को लेकर घोषणा कर चुके हैं. उन्होंने कहा था कि राज्य के युवाओं की प्रगति के लिए युवा नीति लाई जाएगी. इससे युवाओं को शिक्षा और रोजगार में पहले से ज्यादा सहूलियतें होंगी. इसके तहत फंडिंग, प्रशिक्षण, नौकरियां और भर्तियों को सहज और सरल बनाया जाएगा.
मुख्यमंत्री ने नए पदों पर भर्तियों और पदसृजन की बात भी कही थी. अब इस कैबिनेट में युवा नीति को अप्रूवल देकर उन्होंने युवाओं की प्रगति का मार्ग प्रशस्त कर दिया है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











