
राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार की योजनाओं का क्या होगा? CM भजनलाल ने बताया
AajTak
बीजेपी के दिग्गज नेता अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था. उन्होंने 16 अगस्त 2018 को दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली थी. उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और पार्टी के अन्य नेताओं ने भी वाजपेयी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की.
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सोमवार को कहा कि राज्य में पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई कोई भी कल्याणकारी योजना बंद नहीं की जाएगी. सीएम ने सवाई मान सिंह अस्पताल का भी औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को सुविधा की स्थिति में सुधार करने के निर्देश दिए. वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर के अवसर पर भाजपा द्वारा आयोजित एक समारोह में बोल रहे थे. बीजेपी पूरे देश में पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती को 'सुशासन दिवस' के रूप में मनाती है.
कांग्रेस के इस आरोप पर कि भाजपा सरकार पूववर्ती अशोक गहलोत सरकार द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर देगी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, 'कांग्रेस के लोग कह रहे हैं कि हमारा काम, हमारी योजनाएं...मैं आपको बताना चाहता हूं कि हम इनमें से कोई भी योजनाएं बंद नहीं करेंगे'. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दवाएं उपलब्ध करायी जाती रहेंगी और आवश्यक दवाओं की संख्या भी बढ़ाई जाएगी.
राजस्थान की जनता द्वारा दिए गए जनादेश को हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं। यह सभी के लिए एक अप्रत्याशित परिणाम है। यह हार दिखाती है कि हम अपनी योजनाओं, कानूनों और नवाचारों को जनता तक पहुंचाने में पूरी तरह कामयाब नहीं रहे। मैं नई सरकार को शुभकामनाएं देता हूं। मेरी उनको सलाह है…
बता दें कि विधानसभा चुनाव में हार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स पर किए एक पोस्ट में बीजेपी को कांग्रेस सरकार के दौरान शुरू की गईं योजनाओं को बंद नहीं करने की सलाह दी थी. उन्होंने लिखा था, 'मैं नई सरकार को शुभकामनाएं देता हूं. मेरी उनको सलाह है कि हम काम करने के बावजूद कामयाब नहीं हुए इसका मतलब ये नहीं कि वे सरकार में आने के बाद काम ही ना करें. OPS, चिरंजीवी सहित तमाम योजनाएं एवं जो विकास की रफ्तार इन 5 सालों में राजस्थान को हमने दी है वे इसे आगे बढ़ाएं'.
अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, 'पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी ने गरीबों के कल्याण के लिए योजनाएं बनाईं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पहल को आगे बढ़ाया'. बीजेपी के दिग्गज नेता अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था. उन्होंने 16 अगस्त 2018 को दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली थी. उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और पार्टी के अन्य नेताओं ने भी वाजपेयी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







