
राजस्थान: मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल के आसार, विधायक बोले- नॉन परफॉर्मर हटें, युवाओं को दें मौका
AajTak
बताया गया है कि कई विधायकों ने माकन को साफ कह दिया है कि इस बार मंत्रिमंडल में युवा चेहरों को मौका मिलना चाहिए. वहीं इस बात पर भी जोर दिया गया है कि नॉन परफॉर्मर मंत्रियों का पत्ता कटना चाहिए और उनकी जगह किसी दूसरे नेता को जिम्मेदारी मिलनी चाहिए.
राजस्थान कांग्रेस में बैठकों का दौर जारी है. पंजाब के बाद अब इस राज्य में भी अंदरूनी लड़ाई को खत्म कर आगामी चुनाव की तैयारी पर जोर देने की बात कही जा रही है. इसी कड़ी में कांग्रेस राजस्थान प्रभारी अजय माकन ने विधायकों संग एक अहम बैठक की है. मीटिंग में मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हुई है.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










