
राजस्थान: बोरवेल में फंसी बच्ची को बचाने की कोशिशें जारी, कैमरे से रख रहे नजर
AajTak
सोमवार दोपहर तीन साल की चेतना घर के बाहर खेलते-खेलते 150 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई थी. सूचना मिलते ही सरुंड थाना पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य शुरू किया. बच्ची के रोने और चीखने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और देखा कि बच्ची बोरवेल में गिरी हुई है.
राजस्थान के कोटपूतली के पास बड़ीयाली ढाणी गांव स्थित बोरवेल के गड्ढे में गिरी 3 साल की चेतना को निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. करीब 8 घंटे से एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन व पुलिस की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही हैं. चेतन को प्लास्टिक की पाइप की मदद से ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है.
गड्ढे में डाला गया कैमरा इस दौरान मौके पर पुलिस व जिला प्रशासन सहित सभी जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं. इसके अलावा मेडिकल टीम, डॉक्टर सहित अन्य सरकारी विभाग के जिम्मेदार अधिकारी भी मौजूद हैं. गड्ढे में चेतना की मूवमेंट पर नजर रखने के लिए कैमरा डाला गया है. कैमरे से प्रशासनिक अधिकारी चेतना की मूवमेंट पर नजर रख रहे हैं. गड्ढे के पास जेसीबी मशीन से एक दूसरा गड्ढा खोदा जा रहा है, साथ ही देसी तकनीक की मदद से भी चेतना को निकालने का प्रयास किया जा रहा है.
गड्ढे में चेतना के लिए खाद्य सामग्री पानी व अन्य चीज भी प्रशासन की तरफ से पहुंचने की योजना बनाई जा रही है. पल-पल पर प्रशासन के अधिकारी नजर रख रहे हैं.
घर के बाहर खेल रही थी बच्ची बता दें कि सोमवार दोपहर तीन साल की चेतना घर के बाहर खेलते-खेलते 150 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई थी. सूचना मिलते ही सरुंड थाना पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य शुरू किया. बच्ची के रोने और चीखने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और देखा कि बच्ची बोरवेल में गिरी हुई है. इसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी. बताया जा रहा है कि चेतना के पिता भूपेंद्र चौधरी ने दो दिन पहले बोरवेल से प्लास्टिक का पाइप निकाला था, लेकिन बोरवेल को ढकने की जगह खुला छोड़ दिया था.
बच्ची को सुरक्षित निकालने की कोशिश जारी घटना की जानकारी मिलते ही सरुंड थाना पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा. बचाव कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है. बोरवेल के अंदर ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए पाइप डाला गया है और पास में खुदाई कर बच्ची को सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है. रेस्क्यू ऑपरेशन में प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद ली जा रही है. घटना ने क्षेत्र के लोगों को झकझोर दिया है और प्रशासन ने ऐसे खुले बोरवेल्स को लेकर चेतावनी जारी की है. बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










