
राजस्थान: 'बच्चा समझकर बोल देता हूं निकम्मा', सचिन पायलट पर बोले अशोक गहलोत
AajTak
हाल ही में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को निकम्मा बोल दिया था. खुद को निकम्मा बताए जाने पर शेखावत ने गहलोत पर तीखा हमला बोला था.
राजस्थान की राजनीति में कांग्रेस खेमे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच खींचतान नई बात नहीं है. अब इनके बीच एक बार फिर 'निकम्मा' वाला बयान चर्चाओं में आ गया है. 'निकम्मा' वाले बयान पर सीएम गहलोत की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा है कि वो बच्चा समझकर निकम्मा बोल देते हैं. कोई अपना गलती करता है तो उसे डांट लगाने के लिए बोलते हैं.
बीते दिन निकम्मे वाले बयान पर सचिन पायलट ने हमला किया तो आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पलटवार किया. सीएम गहलोत ने नाम तो लिया बीजेपी के केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का, मगर निशाने पर सचिन पायलट ही थे. सचिन पायलट के निकम्मा वाले बयान पर गहलोत ने कहा कि बच्चा समझकर बोल देते हैं. कोई अपना गलती करता है तो डांट लगाने के लिए बोलते हैं. बुरा मान जाते है.
गौरतलब है कि सचिन पायलट ने गहलोत के निकम्मा बोलने वाले बयान पर कहा था कि गहलोत बुजुर्ग हैं. पिता तुल्य हैं, इसलिए उनकी बातों का बुरा नहीं मानता. पायलट ने गहलोत को बुजुर्ग कहा तो गहलोत ने आज पायलट को बच्चा कहा.
सीएम की बैठक में नहीं आए पायलट
दरअसल, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज पूर्वी नहर को लेकर जयपुर के बिड़ला सभागार में बड़ी बैठक बुलाई थी जिसमें सीएम गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुनाव में पूर्वी नहर लाने को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाया और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह से इस्तीफे की मांग की. इस बैठक में कांग्रेस के सभी मंत्री, विधायक और नेता आए थे. सचिन पायलट आज की बैठक में नहीं आए थे.
गहलोत ने शेखावत को निकम्मा कहा था

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








