
राजस्थान: बंदूक लेकर अस्पताल पहुंचा नर्सिंग स्टाफ, कमरा बंद कर डॉक्टर को धमकाया, नोटिस देने पर था नाराज
AajTak
राजस्थान के जयपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक अस्पताल का नर्सिंक कर्मचारी बंदूक लेकर अस्पताल पहुंच गया. वह डॉक्टर के नोटिस दिए जाने से नाराज था. डॉक्टर ने इस घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है.
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के सरकारी अस्पताल में एक डॉक्टर को अपने नर्सिंग स्टाफ को नोटिस देना महंगा पड़ गया. नोटिस मिलने से गुस्साया कर्मचारी बंदूक लेकर डॉक्टर के पास पहुंच गया. इतना ही नहीं उसने कमरा बंद कर डॉक्टर को धमकी भी दी.
बांसवाड़ा के एसपी हर्षवर्धन ने बताया कि पालोदा के सरकारी अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ. हिमांशु नंदा ने लोहारिया थाने में एक रिपोर्ट दर्ज करवाई है. रिपोर्ट के मुताबिक नर्सिंग कर्मचारी गुलाब कटारा और अभिषेक ड्यूटी के दौरान नदारद रहे थे. इसलिए उन्होंने लापरवाही का नोटिस जारी कर दोनों से जवाब मांगा. इस बात से दोनों नाराज हो गए.
कमरा बंद कर डॉक्टर को दी धमकी
डॉ. हिमांशु नंदा ने बताया कि 12 दिसंबर को वह ड्यूटी पर अस्पताल में थे. इसी दौरान नर्सिंग कर्मचारी गुलाब कटारा और अभिषेक ने धर्मशाला में कमरा आवेदन करने की एप्लीकेशन दी. इसे स्वीकार कर लिया गया. इसके बाद वे डॉक्टर को कमरा दिखाने के लिए ले गए और वहां पर कमरा बंद उन्हें जबरदस्त तरीके से धमकाया. जान से मारने की धमकी भी दी. जब बाकी कर्मचारियों ने देखा कि कमरा बंद है तो उन्होंने जबरदस्ती कमरा खुलवाया. इस बात की शिकायत डॉक्टर ने कलेक्टर और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से की.
सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई घटना
डॉक्टर के कलेक्टर और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से शिकायत करने के बाद 13 दिसंबर को दोपहर के समय नर्सिंग कर्मचारी गुलाब कटारा बंदूक लेकर सरकारी अस्पताल में पहुंच गया और डॉक्टर हिमांशु को ढूंढने लगा. उस समय डॉ. हिमांशु बांसवाड़ा गए हुए थे. लेकिन, यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










