
राजस्थान: दुकान पर बैठा था युवक, जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर ले बदमाश और फिर...
AajTak
झुंझुनू से एक मारपीट की घटना सामने आई है. जहां पर 10 से 12 बदमाशों ने युवक को जमकर पीटा. यह घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि यह मामला आपसी रंजिश का है.
राजस्थान के झुंझुनू से एक युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट की घटना सामने आई है. युवक की पिटाई का यह मामला पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. बदमाश पीड़ित को अधमरा छोड़कर भाग गए. गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से उसे जयपुर रेफर कर दिया गया. पुलिस इस घटना की जांच में जुटी है.
बताया जा रहा है कि करणसिंह शेखावत नाम का शख्स घर के बाहर दुकान पर बैठा हुआ था. इसी दौरान कुछ बदमाश आए जिनकी संख्या करीब 10 से 12 रही होगी और करण पर हमला कर दिया. फिर उसे गाड़ी में डालकर बड़ापाना के नजदीक ले गए. जहां फिर उसे जमकर पीटा गया. पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उसके पैर में गोली मारी और दुकान के बाहर खड़ी उसकी स्कॉर्पियों के शीशे भी तोड़ दिए. वहीं पुलिस गोली मारने की घटना से इनकार कर रही है. इस घटना के बाद पीड़ित ने अपने साथियों को इसकी जानकारी दी और उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ की और मामला दर्ज किया. एसएचओ संजय वर्मा ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है. लेकिन अब तक पीड़ित की तरफ से कोई भी लिखित शिकायत उन्हें नहीं मिली है. पुलिस अपने स्तर पर इस मामले की जांच कर रही है जल्द ही इस वारदात की असली वजहों का पता लगा लिया जाएगा. पुलिस अपहरण और मारपीट के इस मामले को आपसी रंजिश से जोड़कर देख रही है.
पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है पीड़ित प्रॉपर्टी का काम करता है इस कारण ही पुरानी रंजीश को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया. जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा. जहां करण पर हमला किया गया उन दुकानों के पीछे ही करण का घर है. दुकानें भी करण सिंह के परिवार की हैं, दुकानों को किराए पर दे रखा है.
(इनपुट- नैना शेखावत)

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.









