
राजस्थान: टोल बचाने के चक्कर में रेलवे ट्रैक पर चढ़ा दी बोलेरो, तभी आ गई मालगाड़ी
AajTak
ड्राइवर ने टोल बचाने के लिए बोलेरो को रेलवे ट्रैक पर चढ़ा दी, लेकिन बोलेरो फंस गई. इसी दौरान मालगाड़ी आ गई. इसके बाद मालगाड़ी और बोलेरो में जोरदार टक्कर हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
राजस्थान के फलौदी में एक ड्राइवर को लापरवाही काफी महंगी पड़ गई. दरअसल, ड्राइवर ने टोल बचाने के लिए बोलेरो को रेलवे ट्रैक पर चढ़ा दी, लेकिन बोलेरो फंस गई. इसी दौरान मालगाड़ी आ गई. इसके बाद मालगाड़ी और बोलेरो में जोरदार टक्कर हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. यह हादसा फलोदी के खिरवा टोल नाके के पास हुआ. कार चालक टोल रोड छोड़कर कच्चे रास्ते से टोल पार करने के चक्कर में कार को रेलवे ट्रैक पर ले गया. इस दौरान रेल पटरी पर बोलेरो फंस गई. तभी एक मालगाड़ी आ पहुंची. मालगाड़ी स्पीड में थी. देखते-देखते मालगाड़ी ने बोलेरो कार को टक्कर मार दी.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










