
राजस्थान: घर से भागी लड़की को पता चली प्रेमी की सैलरी, तो कर दिया शादी से इनकार
AajTak
एक नाबालिग प्रेमी जोड़े को धौलपुर रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध अवस्था में चाइल्ड लाइन ने पकड़ा और बाल कल्याण समिति को सौंप दिया. दोनों भागकर शादी करना चाहते थे. लेकिन काउंसलिंग के दौरान जब लड़की को यह पता चला कि उसका प्रेमी सिर्फ 1400 रुपये कमाता है तो लड़की ने शादी से मना कर दिया.
दो नाबालिग बच्चों को फेसबुक पर प्यार हुआ फिर दोनों ने शादी करने का फैसला लिया. लड़की आगरा से भागकर शादी करने के लिए अपने प्रेमी के पास धौलपुर पहुंच गई. लड़की 16 और लड़के की उम्र 17 साल है. दोनों को धौलपुर रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध अवस्था में चाइल्ड लाइन ने पकड़ा और बाल कल्याण समिति को सौंप दिया. बाल कल्याण समिति के सदस्यों ने दोनों बच्चों से उनके घर से भागने की वजह पूछी तो उन्होंने बताया कि वो दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं और शादी करना चाहते हैं. नाबालिग प्रेमी जोड़ा शादी के लिए भाग रहा था बाल कल्याण समिति के सदस्यों ने दोनों बच्चों के माता-पिता के नाम और घर के पते लिए और इसकी सूचना परिजनों को दी. इस दौरान दोनों बच्चों की काउंसलिंग कराई गई. जब लड़की को यह पता चला कि उसके प्रेमी के पास सिर्फ 1400 रुपये हैं और वो इन पैसों से जीवन भर साथ नहीं रहे सकते तो लड़की ने फौरन अपने प्रेमी से शादी करने से माना कर दिया. इसके बाद बाल बाल कल्याण समिति ने लड़के को छात्रावास कोविड सेंटर और लड़की को चाइल्ड लाइन में भेजा.
'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









