
राजस्थान: कोरोना मरीज को अस्पताल में बेड दिलाने के नाम पर रिश्वत, ACB ने किया गिरफ्तार
AajTak
ACB के मुताबिक, मरीज के परिजन द्वारा शिकायत दी गई थी कि उसके कोरोना संक्रमित मरीज को RUHS में आईसीयू बेड व अन्य सुविधाएं दिलाने के एवज में मेट्रो मास अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी ने एक लाख 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी.
कोरोना संक्रमण ने देश में हाहाकार मचा रखा है. कोरोना संक्रमित रोगियों को अस्पतालों में भर्ती होने के लिए बेड तक मिलने में दिक्कतें सामने आ रही हैं. ऑक्सीजन की भी कमी हो रही है. इन सबके बीच मेडिकल से जुड़ी चीजों की कालाबाजारी हो रही है. ऐसे में राजस्थान में कोविड मरीज को अस्पताल में बेड दिलवाने के एवज में रिश्वत लेने वाले शख्स को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के मुताबिक, राज्य के सबसे बड़े कोविड अस्पताल RUHS में मरीज के परिजन से 23 हजार रुपये की रिश्वत लेते एक शख्स को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. RUHS अस्पताल जयपुर में स्थित है, जहां शिकायत मिलने पर ACB की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










