
राजस्थान: कोरोना की मार के बाद मजदूरों का पलायन, बोले- रोजी-रोटी के पड़े लाले
AajTak
रेलवे स्टेशन पर इकठ्ठा हुए मजदूरों का कहना है कि जिस तरीके से पिछली बार अचानक रेल सेवा और बस सेवा बंद कर दी गई थी, और हमें कई किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ा था. उसी तरह इस बार भी वही स्थिति ना आ जाए तो हम अभी से यहां से जाने के लिए तैयार हैं.
देश भर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच राजस्थान सरकार ने हाल ही में एक बड़ा फैसला लिया. राजस्थान सरकार ने बढ़ते कोरोना की चेन तोड़ने के लिए राज्य में 24 मई तक लॉकडाउन लगाने के निर्देश दिए. वहीं इस खबर के बाद राजस्थान में मध्य प्रदेश के मजदूरों ने पलायन करना शुरू कर दिया. जानकारी के मुताबिक, पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा के बाद राजस्थान के बाड़मेर जिले में मजदूरों का पलायन शुरू हो गया है. मध्य प्रदेश से राजस्थान के बाड़मेर जिले में काम करने वाले दर्जनों मजदूर रविवार को अचानक अपना सामान बांधकर रेलवे स्टेशन पहुंच गए.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










