
राजस्थान के बाद झारखंड में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से 5 बच्चों की मौत
AajTak
घटना हजारी बाग के गदोखर स्थित बली बांध की है. तीन लड़के और दो लड़कियां नहाने के लिए वहां मौजूद तालाब में गए थे. सभी बच्चे खेलते खेलते रहाने के लिए पानी में उतरे गए. लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि पानी आगे बहुत गहरा है.
झारखंड के हज़ारीबाग में पांच मासूम एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए. जहां एक तालाब में डूब जाने से पांच बच्चों की मौत हो गई. मरने वाले बच्चों में तीन लड़के और दो लड़कियां शामिल हैं. ये सभी बच्चे गरीब परिवारों से हैं. सभी की उम्र 10 से 12 साल बताई जा रही है. घटना हजारीबाग के गदोखर स्थित बली बांध की है. तीन लड़के और दो लड़कियां नहाने के लिए वहां मौजूद तालाब में गए थे. सभी बच्चे खेलते खेलते नहाने के लिए पानी में उतरे गए. लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि पानी आगे बहुत गहरा है. वे पानी कम समझकर आगे बढ़ते गए और पानी में डूब गए.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











