
राजस्थान के अजमेर में थाना प्रभारी ले रहे थे घूस, ACB ने रंगे हाथों पकड़ा
AajTak
लगातार दूसरे दिन एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक पुलिस अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा. एसीबी ने अजमेर जिले में तैनात थाना प्रभारी प्रमाण लाल को 1 लाख 45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया.
राजस्थान में भ्रष्टाचार किस कदर हावी है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आए दिन अधिकारी और कर्मचारी घूस लेते रंगे हाथों पकड़े जा रहे हैं. पुलिस विभाग में कर्मचारियों की कौन कहे, अधिकारी भी घुसखोरी में जुटे हैं. घुसखोरी का सिलसिला सूबे में थमने का नाम नहीं ले रहा. एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने लगातार दूसरे दिन एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











