
राजस्थान: कांग्रेस कमेटी की बैठक में BJP को घेरने पर फैसला, महंगाई के खिलाफ चलेगा अभियान
AajTak
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में हुई वर्चुअल बैठक में निर्णय लिया गया कि कांग्रेस महंगाई और पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदेश में 7 से 17 जुलाई तक अभियान चलाएगी.
राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मंगलवार को 11 महीने बाद पहली बार सभी जिलाध्यक्षों और कांग्रेस की पूरी टीम के साथ मीटिंग की. सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच सियासी विवाद के बाद राजस्थान कांग्रेस की टीम भंग कर दी गई थी मगर एक महीने बाद भी नई टीम नहीं बन पाने की वजह से मंगलवार को पुरानी टीम के साथ ही कांग्रेस ने आगे बढ़ने का फ़ैसला किया.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










