
राजस्थान: करणपुर विधानसभा सीट पर मतदान कल, BJP प्रत्याशी पहले ही ले चुके हैं मंत्री पद की शपथ
AajTak
श्रीगंगानगर जिले की करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कूनर के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था. कांग्रेस ने कूनर के बेटे रूपिंदर सिंह को मैदान में उतारा है. अधिकारियों ने बताया कि मतदान शुक्रवार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा और नतीजे 8 जनवरी को घोषित किए जाएंगे.
राजस्थान की करणपुर विधानसभा सीट के लिए शुक्रवार को वोट डाले जाएंगे. इस सीट से बीजेपी उम्मीदवार सुरेंद्र पाल सिंह टीटी पहले ही मंत्री पद की शपथ ले चुके हैं. उन्हें 30 दिसंबर को भजनलाल शर्मा की सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शामिल किया गया था, जिसका कांग्रेस ने विरोध किया था.
नियमों के मुताबिक गैर-विधायकों को मंत्री के रूप में इस शर्त के साथ शामिल किया जा सकता है कि वे 6 महीने के भीतर निर्वाचित हो जाएं. पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने इसे आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन और वहां के मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास बताया था.
प्रत्याशी के निधन के कारण स्थगित हो गया था चुनाव
बता दें कि श्रीगंगानगर जिले की करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कूनर के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था. कांग्रेस ने कूनर के बेटे रूपिंदर सिंह को मैदान में उतारा है. अधिकारियों ने बताया कि मतदान शुक्रवार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा और नतीजे 8 जनवरी को घोषित किए जाएंगे.
249 केंद्रों पर होगा मतदान
पीटीआई के मुताबिक मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि करणपुर में 249 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा. करणपुर विधानसभा क्षेत्र में 2.40 लाख मतदाता हैं, जिनमें 1,25,850 पुरुष, 1,14,966 महिलाएं और 10 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं और 180 सेवा मतदाता भी रजिस्टर्ड हैं. करणपुर में 12 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










