
राजस्थान: कब्र में मुर्दे के जिंदा होने की फैली 'खबर', कब्रिस्तान में जुट गए सैकड़ों लोग
AajTak
राजस्थान के सीकर में एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला है. जहां पर 21 दिन पहले एक मृत हुए व्यक्ति की कब्र से आवाज आने और उसके फिर से जिंदा होने की अफवाह पूरे इलाके में फैल गई.
राजस्थान के सीकर से एक अजीबो-गरीब मामला देखने को मिला है. जहां पर 21 दिन पहले एक मृत हुए व्यक्ति की कब्र से आवाज आने और उसके फिर से जिंदा होने की अफवाह पूरे इलाके में फैल गई. जिंदा हुए शख्स को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग कब्रिस्तान में जुटने लगे. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौके पर लोगों की जमा भीड़ को हटाया गया. यह घटना सीकर के कोतवाली पुलिस स्टेशन की है. मृतक शरीफ के कब्र में जिंदा होने की अफवाह किन लोगों ने फैलाई, पुलिस अब इसकी जांच में जुटी है. इस मामले पर ज्यादा जानकारी देते हुए कोतवाली पुलिस थाना के एएसआई हिदायत अली ने बताया कि एक मई बुधवार को उन्हें सूचना मिली थी कि कब्रिस्तान में अचनाक भीड़ इकट्ठा होने लगी है. जब वो अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि 20 से 25 दिन पहले शख्स की मौत हो गई थी. उसके फिर से जिंदा होने की खबर सुनकर लोग काफी संख्या में कब्रिस्तान पहुंचे.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










