
राजस्थान: इंटरनेट बंद-कर्फ्यू जारी, 50 DSP और इंस्पेक्टर तैनात, पढ़ें हिंसा से सुलगे करौली का अपडेट
AajTak
राजस्थान के करौली में पुलिस ने हिंसा को अंजाम देने वाले लोगों को पकड़ने की कोशिश तेज कर दी है. इस सिलसिले में अबतक 36 लोग हिरासत में लिए गए हैं. शहर में आज भी कर्फ्यू जारी है.
राजस्थान के करौली शहर में आज भी कर्फ्यू लगा है. यहां पर शनिवार को मोटरसाइकिल रैली पर पत्थरबाजी के बाद साम्प्रदायिक हिंसा भड़क उठी. इस हिंसा में 35 लोग घायल हुए हैं. शनिवार को यहां कुछ लोगों ने हिन्दू नव वर्ष के मौके पर नव संवत्सर बाइक रैली निकाली थी. इस रैली पर पत्थरबाजी के बाद हिंसा भड़क उठी.
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि इस मामले में जो भी लोग दोषी हैं उनके खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी. उन्होंने कहा है कि कुछ असामाजिक तत्व माहौल खराब कर रहे हैं उनके खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी. सीएम ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.
मोबाइल इंटरनेट बंद , 36 लोग हिरासत में
राजस्थान के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर हवा सिंह घुमारिया ने कहा है कि अबतक इस मामले में 36 लोग हिरासत में लिए गए हैं और अब स्थिति कंट्रोल में है. राजस्थान पुलिस ने कहा कि करौली में अफवाह को रोकने के लिए मोबाइल इंटरनेट को बंद कर दिया गया है और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. जयपुर से 170 किलोमीटर दूर स्थित करौली की स्थिति पर प्रशासनिक अमला लगातार नजर बनाए हुए हैं.
कैसे हुई घटना, पुलिस ने बताई कहानी
करौली पुलिस के अनुसार नव संवत्सर को मनाने के लिए बाइक रैली मुस्लिम बहुल इलाके से गुजर रही थी तभी कुछ लोगों ने पथराव कर दिया. देखते ही देखते हिंसा बढ़ गई. उपद्रवियों ने कुछ दुकानें जला दी और एक बाइक को भी जला दिया गया. कई दूसरी बाइक को तोड़फोड़ दिया गया.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.







