
राजस्थान: अस्पताल में मां के पास सो रहे बच्चे को उठा ले गया कुत्ता, नोच-नोचकर मार डाला
AajTak
राजस्थान के सिरोही जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां जिला अस्पताल के टीबी वार्ड में एक महीने का बच्चा अपनी मां के पास सो रहा था. उसी दौरान आवारा कुत्ता उसे उठा ले गया और उस पर हमला कर दिया. इससे बच्चे की मौत हो गई. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.
राजस्थान के सिरोही जिले में एक अस्पताल में अपनी मां के पास सो रहे एक माह के बच्चे को आवारा कुत्ता उठा ले गया और उस पर हमला कर दिया. इससे बच्चे की मौत हो गई. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. बच्चे का शव अस्पताल के बाहर मिला है. पुलिस और अस्पताल प्रबंधन इस मामले की जांच में जुटा हुआ है.
इस मामले में पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि सोमवार देर रात दो कुत्ते अस्पताल के टीबी वार्ड के अंदर घुस गए. उनमें से एक कुत्ते ने बच्चे को मुंह में दबा लिया और बाहर निकल गया. कोतवाली प्रभारी सीताराम ने बताया कि बच्चे के पिता को टीबी की बीमारी है. इसको लेकर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
उन्होंने कहा कि बच्चे की मां अपने एक महीने के बच्चे को लेकर मरीज की देखभाल कर रही थी. इस दौरान उसे झपकी आ गई. पुलिस ने बताया कि घटना के समय अस्पताल का कोई कर्मचारी भी टीबी वार्ड में मौजूद नहीं था.
एसएचओ बोले- जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई
इस मामले में एसएचओ ने कहा कि मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमॉर्टम किया गया है. आगे की जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा. उधर, अस्पताल प्रशासन ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है.
सिरोही जिला अस्पताल के कार्यवाहक प्रधान चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) ने कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीज के साथ पहुंची महिला सो गई थी. अस्पताल का गार्ड दूसरे वार्ड में था. मैंने घटना की सीसीटीवी फुटेज नहीं देखी है. मैं जांच के बाद ही इस बारे में कुछ कह पाऊंगा.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










