
राजस्थानः 45 डिग्री तापमान में 25 KM पैदल चली, पानी न मिलने से 6 साल की बच्ची की मौत
AajTak
राजस्थान के जालौर जिले में घटी एक घटना ने हर किसी को झकझोर दिया है. तपती धूप में सफर कर रही एक 6 साल की बच्ची की पानी ना मिलने से मौत हो गई, बच्ची अपनी नानी के साथ थी, वो भी बेहोश हो गई थीं.
सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत दुनिया के आधुनिक देशों के साथ विकास की दौड़ लगा रहा है. आधुनिकता के तमाम दावों के बीच अभी भी ऐसी कुछ घटनाएं सामने आती हैं, जो शर्म से सिर को झुका देती हैं. राजस्थान के जालौर जिले में कुछ ऐसा ही घटा है, जहां तपती धूप में सफर कर रही एक 6 साल की बच्ची की पानी ना मिलने से मौत हो गई, बच्ची अपनी नानी के साथ थी, वो भी बेहोश हो गई थीं. ये मामला राजस्थान के जालौर जिले के रानीवाड़ा इलाके का है. जहां रविवार को रेतीले टीलों में एक बच्ची की मौत हो गई. बच्ची अपनी नानी के साथ थी, यहां 45 डिग्री का तापमान था और गर्म टीलों पर सफर हो रहा था. जब ग्रामीणों को इनका पता लगा तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया. पुलिस मौके पर पहुंची, बुजुर्ग को पानी पिलाया और अस्पताल में भर्ती किया. वहीं, मासूम के शव को भी अस्पताल ले जाया गया, वहां उसका पोस्टमॉर्टम हुआ और मौत का कारण पानी ना मिलना ही निकला.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










