
राजस्थानः 35 हजार निजी बसें हड़ताल पर, सरकार बोली- जरूरी ना हो तो टाल दें यात्रा
AajTak
निजी बस आपरेटरों का आरोप है कि कोरोना की वजह से सरकार ने लॉकडाउन लगा रखा था और निजी बसों के परिवहन पर रोक थी. इसके बावजूद सरकार उस दौरान का टैक्स ले रही है. सरकार से कई दौर की बातचीत हुई, लेकिन सरकार अपना रेवेन्यू छोड़ने के लिए तैयार नहीं है, जबकि बस चालाक भूखे मरने की नौबत से गुजर रहे हैं.
राजस्थान में आज सफर करने वालों के लिए मुश्किल दिन हो सकता है. दरअसल, निजी बस ऑपरेटर्स ने राज्य में आज बसों को नहीं चलाने का फैसला किया है. बताया जा रहा है कि इस फैसले के चलते राज्य में 35 हजार बसों के पहिए थम जाएंगे. निजी बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने धमकी दी है कि अगर सरकार कोरोना काल के दौरान लगाए गए टैक्स को वापस नहीं लेगी तो पूरे राज्य में अनिश्चितकालीन चक्का जाम किया जाएगा. निजी बस आपरेटरों का आरोप है कि कोरोना की वजह से सरकार ने लॉकडाउन लगा रखा था और निजी बसों के परिवहन पर रोक थी. इसके बावजूद सरकार उस दौरान का टैक्स ले रही है. सरकार से कई दौर की बातचीत हुई, लेकिन सरकार अपना रेवेन्यू छोड़ने के लिए तैयार नहीं है, जबकि बस चालाक भूखे मरने की नौबत से गुजर रहे हैं.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










