
राजस्थानः बीजेपी विधायक ने PM मोदी को बताया शिव का अवतार, कहा- अब हर-हर महादेव नहीं, हर-हर मोदी
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में राजस्थान में बीजेपी के विधायक ज्ञानचंद पारख ने कहा कि वह भगवान शिव का अवतार हैं. उन्होंने कहा कि जब मोदी ने तीसरी आंख खोली तो कश्मीर से आतंकवाद खत्म हो गया.
राजस्थान के भाजपा विधायक ज्ञान चंद पारख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान महादेव का अवतार बताया है. उन्होंने कहा कि ये कहना कतई अतिश्योक्ति नहीं होगी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान महादेव के अवतार हैं.
वित्त विधेयक पर चर्चा के दौरान भाजपा विधायक ज्ञान चंद पारख ने कहा कि किसी जमाने में 'हर हर महादेव' का नारा दिया जाता था और अब 'हर हर मोदी' का नारा लगाया जाता है. इतना ही नहीं, पारख ने कहा कि "हर हर राम" और "हर हर कृष्णा" के नारे नहीं, बल्कि "हर हर मोदी" का नारा लगाएं.
भाजपा विधायक ज्ञान चंद पारख ने कहा कि जब महादेव की तीसरी आंख खुलती है, तो तबाही होती है. ठीक उसी तरह जब मोदी ने अपनी तीसरी आंख खोली, तो कश्मीर से आतंकवादियों का सफाया हो गया. पाकिस्तानी धरती पर सर्जिकल स्ट्राइक हुई.
मंत्री ने जताई आपत्ति
बीजेपी विधायक ने कहा कि मोदी एकमात्र ऐसे नेता हैं जो देश को सुरक्षित और मजबूत बनाएंगे. हालांकि बीजेपी विधायक के इस बयान पर मंत्री महेश जोशी ने आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि इस तरह इंसान की तुलना भगवान से कैसे की जा सकती है. उन्होंने कहा कि यह भगवान शिव का अपमान है.
बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने पीएम मोदी को लेकर कहा था कि दिन में सिर्फ 2 घंटे ही सोते हैं. जबकि 22 घंटे जागकर देश के लिए काम करते हैं. इसके साथ ही वह एक नया प्रयोग कर रहे हैं, ताकि सोने की जरूरत महसूस न हो.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







