
राजस्थानः गैंगवार से फिर दहला सीकर, गैंगस्टर राजू ठेठ की गोली मारकर हत्या, सामने आया वारदात का VIDEO
AajTak
राजस्थान के सीकर में एक बार फिर से गैंगवार की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि गैंगस्टर राजू ठेठ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. ये वारदात सीकर के उद्योग नगर क्षेत्र में हुई है.
राजस्थान के सीकर में एक बार फिर से गैंगवार की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि गैंगस्टर राजू ठेठ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. ये वारदात सीकर के उद्योग नगर क्षेत्र में हुई है. राजू ठेठ को घर के पास ही अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है.
जानकारी के मुताबिक राजू ठेठ की पहले आनंदपाल गैंग में रंजिश चल रही थी. सूत्रों के मुताबिक फिलहाल आनंदपाल गैंग और लॉरेंस बिश्नोई गैंग एक साथ मिलकर कर काम रहे थे. लॉरेंस गैंग के हिस्ट्रीशीटर रोहित गोदारा ने राजू ठेठ की मौत की जिम्मेदारी ली है. साथ ही कहा है कि आनंदपाल और बलवीर की हत्या का बदला लिया है.
रोहित गोदारा नाम से फेसबुक आईडी से इस हत्या की जिम्मेदारी ली गई है. इसमें जिक्र किया गया है कि आनंदपाल और बलबीर बानूड़ा की हत्या का बदला लिया है. रोहित गोदारा ने लिखा है कि मैं हत्या की जिम्मेदारी लेता हूं बदला पूरा हुआ.
देखें वारदात का खौफनाक वीडियो..
वारदात का वीडियो भी सामने आया है. इसमें साफ तौर पर दिखा दे रहा है कि बदमाश खुलेआम फायरिंग कर रहे हैं. वीडियो में चार आरोपी दिखाई दे रहे हैं. चारों के हाथ में हथियार हैं. आरोपी जैसे ही राजू ठेठ पर गोलियां बरसाते हैं, वहां भगदड़ मच जाती है. गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर लोग भागने लगते हैं. वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बड़े आराम से आगे की ओर बढ़ते हैं. इस दौरान एक आरोपी हवाई फायर भी करता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










