
राजस्थानः अलवर में हत्या के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी घायल
AajTak
हमले में पुलिस टीम में शामिल एसएचओ और एएसआई को गंभीर चोटें आई हैं और तीन अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. हमले के बाद आसपास के थानों की पुलिस और क्यूआरटी टीम वहां पहुंची और गांव में दबिश दी.
राजस्थान के अलवर जिले से आए दिन संगीन अपराधों की घटनाएं सामने आ रही हैं. मंगलवार को एक पुलिस टीम पर अलवर जिले के तिजारा इलाके में हमला हो गया. यह हमला तब हुआ जब पुलिस टीम एक हत्या के आरोपी को पकड़ने के लिए अलवर भिवाड़ी राजमार्ग पर गांव बथतला पहुंची.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










