
राजपाल यादव को अंतरिम जमानत, 1.5 करोड़ जमा कर भतीजी की शादी के लिए हुए रिहा
ABP News
Rajpal Yadav Bail Hearing: 5 फरवरी से तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव को आज कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. दरअसल, सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उनकी बेल को मंजूरी दे दी है.
राजपाल यादव, अपनी 2012 की फिल्म 'अता पता लापता' से जुड़े चेक-बाउंस केस में तिहाड़ जेल में बंद थे. उनकी बेल पर आज, 16 फरवरी को सुनवाई हुई और कोर्ट ने एक्टर को बड़ी राहत देते हुए उनकी जमानत को मंजूरी दे दी है. अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट ने इजाजत दी है.अभिनेता राजपाल यादव को 18 मार्च तक अंतरिम जमानत मिली है.
कोर्ट ने 1.5 करोड़ का डीडी जमा करने का दिया था अल्टीमेटमदिल्ली हाई कोर्ट ने राजपाल यादव के वकील को अंतरिम जमानत के लिए प्रतिवादी के नाम पर 1.5 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा करने के लिए दोपहर 3 बजे तक का टाइम दिया था. दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा अगर आप डिमांड ड्राम आज दोपहर 3 बजे तक जमा कर देते हैं, तो हम आपको रिहा कर देंगे अगर नहीं कर पाए तो हम कल सुबह इस मामले पर सुनवाई करेंगे. वहीं राजपाल यादव के वकील ने HC को जानकारी दी कि उन्होंने 1.5 करोड़ की डीडी जमा करा दी है. इसके बाद भतीजी की शादी में शाहजहांपुर में शामिल होने के लिए एक्टर को अंतरिम रिहाई मिल गई. हालांकि एक्टर को पासपोर्ट सरेंडर कराने का आदेश दिया गया है. अब मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी.
12 फरवरी को नहीं मिली थी बेलइससे पहले 12 फरवरी को दिल्ली हाई कोर्ट ने 12 फरवरी को हुई सुनवाई में एक्टर को कड़ी फटकार लगाई थी और कहा था कि हमें आपसे हमदर्दी हो सकती है लेकिन कानून अपनी जगह है. आपने कोर्ट के आदेश के बावजूद भी सरेंडर नहीं किया था और फिर जब दोबारा कोर्ट ने आदेश दिया तब आपने सरेंडर किया. राजपाल यादव के वकील ने बड़े भाई की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत की मांग की.
राजपाल यादव के वकील ने कोर्ट को भरोसा दिया कि वो बची हुई रकम कोर्ट में अभी जमा कराने के लिए तैयार हैं, बॉलीवुड इंडस्ट्री और अन्य लोगों में मदद का हाथ बढ़ाया है. हालांकि कोर्ट ने बेल टाल दी थी और 16 फरवरी को सुनवाई तय की थी.













