
'राजनीतिक दलों को चाहिए कि दो तरह की लीडरशिप रखें', एक्सपर्ट ने क्यों दी ये सलाह
AajTak
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव मुंबई में वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर एक्सपर्ट ने कहा कि जब इसके पीछे खर्च बचाने के तर्क सुनता हूं तो बहुत दुख होता है. एक्सपर्ट ने ये भी कहा कि गवर्नेंस आदर्श आचार संहिता की वजह से नहीं बाधित होता. उन्होंने इसके लिए राजनीतिक दलों को जिम्मेदार बताया और कहा कि पार्टियों को दो तरह की लीडरशिप रखना चाहिए.
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव मुंबई में वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर चर्चा के दौरान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस के अपने-अपने तर्क सामने आए. बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने इसे देश के लिए जरूरी बताया और फायदे गिनाए तो वहीं कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने इसे हॉट एयर बैलून. राजनीतिक विश्लेषक अमिताभ तिवारी ने हालिया लोकसभा चुनाव के साथ जिन राज्यों में चुनाव हुए, उनका उदाहरण देते हुए बताया कि ये कैसे एक दल के लिए फायदेमंद हो सकता है. वहीं, एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) के संस्थापक जगदीप एस छोकर ने इसके पीछे खर्च बचाने के तर्क को दुखद बताया.
एडीआर के संस्थापक जगदीप छोकर ने एक देश, एक चुनाव के पीछे खर्च बचाने के तर्क को लेकर सवाल पर कहा कि जब ये सुनता हूं तो बहुत दुख होता है. चुनाव लोकतंत्र की जीवंतता के लिए होते हैं. उन्होंने कहा कि ये चुनाव का मौद्रिक मूल्य तय करने जैसा है. चीपर इलेक्शन लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है. गवर्नेंस प्रभावित होने के तर्क पर जगदीप छोकर ने कहा कि जो लोग ये कहते हैं, उनको फिर से आदर्श चुनाव आचार संहिता पढ़ने की जरूरत है. इसमें साफ कहा गया है कि कोई भी ऐसी नई स्कीम लागू नहीं होगी जो चुनाव परिणाम प्रभावित कर सकती हो.
उन्होंने कहा कि हां, गवर्नेंस प्रभावित होता है. लेकिन ऐसा आदर्श चुनाव आचार संहिता की वजह से नहीं होता. छोकर ने कहा कि यह गवर्नेंस इसलिए सफर करता है, क्योंकि किसी राज्य में विधानसभा के चुनाव हों तब भी और निकाय चुनाव हों तब भी, राजनीतिक पार्टियां पूरी लीडरशिप को प्रचार के लिए मैदान में उतार देती हैं. उन्होंने कहा कि इसकी वजह से गवर्नेंस प्रभावित होता है. एडीआर के संस्थापक ने इसे लेकर राजनीतिक दलों को एक सुझाव भी दिया जिससे गवर्नेंस प्रभावित न हो सके.
यह भी पढ़ें: एक देश, एक चुनाव के बाद क्या 'एक नेता' हो जाएगा? चुनाव एक्सपर्ट्स की राय इसपर क्या, सामने रखे आंकड़े
जगदीप छोकर ने कहा कि राजनीतिक दलों को सलाह दूंगा कि दो लीडरशिप रखें. एक लीडरशिप स्टार प्रचारकों की रहे और दूसरी लीडरशिप एग्जीक्यूटिव की जो काम करे. उन्होंने ये भी कहा कि हम इतिहास की बात कर रहे हैं. पांच साल पहले के इतिहास की ही बात कर लें. एडीआर के संस्थापक ने कहा कि 2014 में रुलिंग पार्टी ने एक देश एक चुनाव का वादा किया था. हमने 2018 तक इस पर बहुत रिसोर्सेज खर्च किए और फाइल ठंडे बस्ते में डाल दी. उन्होंने ये भी कहा कि 2024 के चुनाव से पहले महिला आरक्षण बिल लेकर आए लेकिन उसे कब लागू किया जाएगा, ये नहीं पता है. उसी तरह एक देश एक चुनाव के लागू होने का भी पता नहीं है.
यह भी पढ़ें: CM पद पर अजित की दावेदारी पर बोले फडणवीस, ‘जिसका एक विधायक भी...’

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










