
राजनीतिक दलों के बाद अब केंद्रीय चुनाव आयोग ने भी शुरू की अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी
ABP News
गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के चुनाव आयुक्तों के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त ने बैठक की. इन राज्यों में अगले साल की शुरुआत में बैठक होने वाली है.
अगले साल की शुरुआत होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर अलग-अलग राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तो शुरू कर ही दी है. इस बीच केंद्रीय चुनाव आयोग ने भी आगामी चुनावों को लेकर अपनी तैयारियों को लेकर मंथन शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में आज केंद्रीय चुनाव आयोग में एक बैठक हुई जिसमें अगले साल की शुरुआत में होने वाले चुनावों को लेकर चर्चा की गई. केंद्रीय चुनाव आयोग में वैसे तो हर हफ्ते अलग-अलग मुद्दों को लेकर चुनाव आयुक्त बैठक करते हैं लेकिन आज यानी 28 जुलाई को हुई बैठक इस वजह से महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि इस बैठक में अगले साल की शुरुआत में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा की गई. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में पांचों राज्यों के चुनाव आयोग शामिल हुए और इन चुनाव आयुक्तों के साथ ही अलग अलग राज्यों से जुड़े चुनाव अधिकारी भी मौजूद रहे.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












