
राजनाथ सिंह ने अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन से की बात, अफगानिस्तान पर हुई चर्चा
AajTak
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन से फोन पर बात की. इस दौरान दोनों नेताओं के द्विपक्षीय संबंध और अफगानिस्तान के हालातों पर चर्चा हुई.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) और अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन (Lloyd Austin) के बीच सोमवार को फोन पर बात हुई. दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर बातचीत के साथ-साथ अफगानिस्तान के हालातों (Afghanistan Crisis) पर भी चर्चा हुई. Had a warm telephone conversation with @SecDef Mr Lloyd Austin. We discussed issues pertaining to bilateral defence cooperation & regional matters including situation in Afghanistan.We agreed to continue the useful dialogue & look forward to strengthening the partnership further.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










