
राजद्रोह के बाद अब समान नागरिक संहिता की बारी? जल्द रिपोर्ट सौंप सकता है विधि आयोग की रिपोर्ट
AajTak
विधि आयोग ने राजद्रोह कानून को लेकर हाल ही में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी थी. राजद्रोह कानून के बाद माना जा रहा है कि अब समान नागरिक संहिता की बारी है. विधि आयोग इसे लेकर अपनी रिपोर्ट भी सरकार को जल्द ही सौंप सकता है.
राजद्रोह कानून को लेकर भारतीय विधि आयोग ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी थी. राजद्रोह कानून को लेकर विधि आयोग के अपनी सिफारिश सरकार को सौंपने के बाद नजरें समान नागरिक संहिता को लेकर रिपोर्ट पर टिकी हैं. माना जा रहा है कि विधि आयोग समान नागरिक संहिता को लेकर अपनी रिपोर्ट जल्द ही सरकार को सौंप सकता है.
उत्तराखंड के लिए समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करने वाली समिति की अध्यक्ष जस्टिस (अवकाश प्राप्त) रंजना प्रकाश देसाई ने शुक्रवार को विधि आयोग के सदस्यों से मुलाकात के बाद ऐसी ही संभावनाएं जताई हैं. सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त जज जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई ने अपनी समिति के सदस्यों के साथ विधि आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त जस्टिस ऋतुराज अवस्थी, सदस्य के टी शंकरन, आनंद पालीवाल और डीपी वर्मा से मुलाकात की.
इस दौरान समिति की ओर से उत्तराखंड के लिए समान नागरिक संहिता को लेकर बनाए गए मसौदे पर भी चर्चा हुई. जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई ने इस मुलाकात के बाद कहा है कि आयोग इस मुद्दे पर शोध करने वालों और हितधारकों से संपर्क करने का काम कर रहा है. विधि आयोग के सदस्यों के साथ हुई बातचीत से तो यही समझ में आता है.
पिछले साल नवंबर महीने में अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद जस्टिस ऋतुराज अवस्थी ने भी ऐसे संकेत दिए थे कि पिछले आयोग में लंबित महत्वपूर्ण मुद्दों पर 22वां विधि आयोग शोध कार्य आगे बढ़ाएगा. जाहिर है इसमें समान नागरिक संहिता का भी मामला है. पिछले विधि आयोग की प्रतिक्रिया समान नागरिक संहिता के समर्थन में नहीं थी.
पिछले आयोग ने बताया था बहुत बड़ा मुद्दा
पिछले विधि आयोग के अध्यक्ष और सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस बीएस चौहान की अध्यक्षता वाले पैनल ने कार्यकाल खत्म होने से ठीक पहले परामर्श रिपोर्ट जारी की थी. इसमें आयोग की ओर से कहा गया था कि समान नागरिक संहिता का मुद्दा बहुत बड़ा है और इसके संभावित असर का भारत में परीक्षण नहीं किया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










