
राजकोट : 8वीं में पढ़ने वाली छात्रा की स्कूल में हार्ट अटैक से मौत, सरकार ने मांगी रिपोर्ट
AajTak
देश में लगातार हार्ट अटैक से मौत के मामले सामने आ रहे हैं. ताजा मामला गुजरात के राजकोट से आया है. यहां 8वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा की हार्ट अटैक से मौत हो गई है. स्कूल प्रशासन के मुताबिक, छात्रा क्लास में पढाई करने को दौरान अचानक बेंच पर गिर गई. अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
गुजरात के राजकोट में 8वीं क्लास की छात्रा की स्कूल में ही हार्ट अटैक (Heart Attack) से मौत हो गई. छात्रा के परिजनों ने अपनी बेटी की मौत के लिए स्कूल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है. फिलहाल, राज्य सरकार की तरफ से स्कूल प्रशासन से मामले का रिपोर्ट मांगी गई है.
स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
जानकारी के मुताबिक, राजकोट के जसाणी स्कूल में 8वीं कक्षा में पढ़ाई करने वाली रिया अचानक ही पढ़ाई करते बेंच पर गिर गई. छात्रा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों का आरोप है कि ठंड की वजह से छात्रा को हार्ट अटैक आया है. उनकी बेटी को तुरंत ट्रीटमेंट न मिलने की वजह से मौत हुई है.
छात्रा को क्लास में लग रही थी ठंड
बताया जा रहा है कि रिया सुबह 7 बजे स्कूल पहुंची थी. इसके बाद 7.30 बजे प्रार्थना करके 8 बजे क्लास में पहुंची थी. इस दौरान उसे ठंड लग रही थी और अचानक ही बेहोश हो गई. छात्रा को हार्ट अटैक से मौत के बाद शिक्षा विभाग भी हरकत में है.
शिक्षा मंत्री ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए कहा है कि छात्रों को ठंड की वजह से जैसा भी स्वेटर या जैकेट पहनना चाहते हैं, वो पहन सकते हैं. स्कूल यूनिफॉर्म की ही जैकेट या स्वेटर पहनना जरूरी नहीं होगा.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










