
राजकोट में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 2.36 करोड़ की धोखाधड़ी, फर्जी IPS गिरफ्तार
AajTak
राजकोट क्राइम ब्रांच ने फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 2.36 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले विवेक दवे को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने खाकी वर्दी पहनकर लोगों को भरोसे में लिया. पीएसआई और डीएसपी बनाने का लालच देकर रकम वसूली गई. एक वीडियो सामने आने के बाद मामला उजागर हुआ.
राजकोट में एक फिल्मी स्टाइल ठगी का मामला सामने आया है, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया. राजकोट क्राइम ब्रांच ने फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर लोगों से करोड़ों रुपये ठगने वाले मुख्य आरोपी विवेक दवे को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पर आरोप है कि उसने अपने साथी हरि गमारा के साथ मिलकर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर कुल 2.36 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की.
पुलिस के मुताबिक, विवेक दवे और हरि गमारा ने शिकायतकर्ता के बेटे को पीएसआई की नौकरी दिलाने के लिए 50 लाख रुपये की डील की थी. इस सौदे के तहत 15 लाख रुपये पहले ले लिए गए थे, जबकि बाकी रकम नौकरी का आदेश आने के बाद देने की बात हुई थी. लेकिन जब मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आया तो शिकायतकर्ता ने पैसे वापस मांगे. इस पर विवेक ने 14 लाख रुपये लौटा दिए.
सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 2.36 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी
कुछ महीनों बाद हरि गमारा ने फिर संपर्क किया और बेटे को डीएसपी बनाने के लिए 2.36 करोड़ रुपये की मांग की. शिकायतकर्ता ने इस भरोसे में आकर 1.89 करोड़ रुपये दे दिए. इसके बावजूद कोई आदेश नहीं आया. जब पैसे वापस मांगे गए तो केवल 88 लाख रुपये लौटाए गए, बाकी रकम नहीं दी गई. इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई.
विवेक दवे का तरीका बेहद शातिराना था. वह असली आईपीएस अधिकारी की तरह खाकी वर्दी पहनकर सामाजिक कार्यक्रमों में जाता था और खुद को बड़ा पुलिस अधिकारी बताता था. इसी वर्दी और रुतबे के दम पर वह लोगों को आसानी से अपने जाल में फंसा लेता था.
पुलिस ने फर्जी आईपीएस को गिरफ्तार किया

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







