
राकेश टिकैत बोले- लखीमपुर खीरी मामले में बीजेपी से समझौता नहीं, आग लगने से बचाया
AajTak
गृहराज्य मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए किसान नेता ने कहा कि अजय मिश्रा टेनी के मंत्री रहते हुए उनके बेटे आशीष मिश्रा पर लगे आरोप की निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती है. इसलिए गृहराज्य मंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए.
किसान नेता राकेश टिकैत ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव कार्यक्रम में लखीमपुर खीरी मामले को लेकर कहा कि उन्होंने बीजेपी से कोई समझौता नहीं किया है बल्कि आग लगने से बचा लिया. क्योंकि घर के सामने मृत शरीर पांच दिनों तक रखकर समझौता नहीं किया जा सकता है. अंतिम संस्कार तक सारी बातें मानी गईं. मृतकों के परिवारों को मुआवजा दिया गया, सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. वहीं गृहराज्य मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए किसान नेता ने कहा कि अजय मिश्रा टेनी के मंत्री रहते हुए उनके बेटे आशीष मिश्रा पर लगे आरोप की निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती है. इसलिए गृह राज्य मंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










