
राकेश टिकैत का योगी सरकार पर हमला- खेती बिकने के कगार पर, गन्ने का 1 रुपया नहीं बढ़ाया
AajTak
राकेश टिकैत ने मुजफ्फरपुर में कहा, मिशन यूपी नहीं देश बचाना है. किसानों की खेती बिकने की कगार पर है. हमारी जमीन गन्ने की बेल्ट है. इन्होंने कहा, हम गन्ने का 450 रु भाव देंगे. राकेश टिकैत ने कहा, जब पहले की सरकारों ने रेट बढ़ाए थे, तो योगी सरकार ने क्यों एक रुपया नहीं बढ़ाया.
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रविवार को कृषि कानूनों के खिलाफ किसान पंचायत हुई. इस पंचायत को संबोधित करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने केंद्र और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा. टिकैत ने कहा, अभी तक गन्ने का एक भी रुपया नहीं बढ़ाया गया. उन्होंने पूछा कि क्या योगी सरकार कमजोर है. जो एक रुपया नहीं बढ़ाया.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










