
राइफल लेकर सड़क पर क्यों उतरी झारखंड आंदोलन के जनक की पौत्र वधू?
AajTak
झारखंड के धनबाद में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक स्व. विनोद बिहारी महतो की पौत्र वधू संपत्ति के विवाद में राइफल लेकर सड़कों पर आ गई. राइफल दिखाते हुए पड़ोसियोंं को धमकाया और इस दौरान लोगों ने उनके एक स्टाफ के साथ मारपीट कर दी.
पृथक झारखंड राज्य आंदोलन के जनक और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक शिक्षा प्रेमी स्व. विनोद बिहारी महतो की दो पौत्र वधू संपत्ति विवाद को लेकर आमने सामने हैं. उनकी एक पौत्र वधू विनीता सिंह इसी विवाद के बीच राइफल लेकर सड़क पर उतर आई और जमकर हंगामा किया.
इस दौरान स्थानीय लोगों ने विनीता सिंह के एक स्टाफ की पिटाई भी कर दी. झारखंड की राजनीति में कभी रसूख रखने वाला परिवार आज संपत्ति विवाद को लेकर सड़कों पर है.
बात दें कि स्व. विनोद बिहारी महतो की पौत्र वधू विनीता सिंह अपने कुछ समर्थकों और स्टाफ के साथ अचानक विनोद नगर में राइफल लेकर पहुंच गईं. इस दौरान मोहल्ले वालों को राइफल लेकर डराने लगीं और मारपीट करते हुए गाली-गलौज की. विनीता सिंह के हाथ में राइफल देख कोई कुछ बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पाया. विनीता काफी गुस्से में थीं.
मोहल्ले वालों का कहना है कि विनीता सिंह का संपत्ति को लेकर सोमा महतो से विवाद चल रहा है. उनका व्यवहार ठीक नहीं है. आए दिन लोगों के साथ गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू रहती हैं. आज राइफल लेकर अपने समर्थकों के साथ पहुंच गईं. बचाव में लोगों ने विनीता के स्टाफ के साथ मारपीट कर दी.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








