
रांची-दिल्ली एयर एम्बुलेंस हादसे में सभी 7 लोगों की मौत, झारखंड के चतरा में हुआ हादसा
AajTak
रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस चतरा जिले के सिमरिया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई. खराब मौसम को संभावित कारण माना जा रहा है, जबकि आधिकारिक जांच जारी है.
झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया के पास सोमवार शाम को रांची से दिल्ली जाते समय एयर एम्बुलेंस के क्रैश होने का मामला सामने आया था. मामले में आए नए अपडेट में पता चला है कि विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई है. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य सरकार के एक बड़े अधिकारी ने यह जानकारी दी है.
यह क्रैश रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड के एयरक्राफ्ट के रांची एयरपोर्ट से शाम 7.11 बजे उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हुआ.
चतरा की डिप्टी कमिश्नर कीर्तिश्री ने PTI को बताया, "एयर एम्बुलेंस में सवार सभी सात लोगों की क्रैश में मौत हो गई. प्लेन रांची से दिल्ली जा रहा था." उन्होंने कहा, "एयरक्राफ्ट शाम करीब 7.30 बजे गायब हो गया था. यह सिमरिया के बरियातू पंचायत इलाके में क्रैश हुआ."
शवों की हुई पहचान...
SDPO शुभम खंडेलवाल ने PTI को बताया कि प्लेन में सवार सभी सात लोगों के शव निकाल लिए गए हैं. उनकी पहचान कैप्टन विवेक विकास भगत, कैप्टन सवराजदीप सिंह, संजय कुमार, डॉ. विकास कुमार गुप्ता, सचिन कुमार मिश्रा, अर्चना देवी और धुरु कुमार के तौर पर हुई है.
DGCA की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली की नॉन-शेड्यूल्ड ऑपरेटर रेडबर्ड के फ्लीट में छह एयरक्राफ्ट हैं, जिसमें क्रैश हुआ एयरक्राफ्ट भी शामिल है. रांची के देवकमल हॉस्पिटल के CEO अनंत सिन्हा ने PTI को बताया कि एयर एम्बुलेंस का इंतज़ाम उनके एक मरीज़ ने किया था.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










