
रहाणे कैसे बने टेस्ट टीम के उपकप्तान, जडेजा-गिल भी तो हैं दावेदार... सौरव गांगुली BCCI के फैसले पर हैरान!
AajTak
सौरव गांगुली ने अजिंक्य रहाणे को टेस्ट टीम की उपकप्तानी देने को फैसले को हैरानी भरा बताया है. वहीं, रवींद्र जडेजा और शुभमन गिल को भी 'दादा' ने उपकप्तानी का दावेदार बताया. उन्होंने BCCI से चयन प्रक्रिया में निरंतरता और स्थिरता लाने की मांग की है. 'दादा' ने चेतेश्वर पुजारा, यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, सरफराज खान पर भी अपनी राय रखी है.
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने वेस्टइंडीज जाने वाली टीम इंडिया के सेलेक्शन पर सवाल उठाए हैं. गांगुली ने कहा वापसी के तुरंत बाद अजिंक्य रहाणे को टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाने का फैसला समझ से परे है. गांगुली ने चेतेश्वर पुजारा, अभिमन्यु ईश्वरन, सरफराज खान, यशस्वी जायसवाल पर भी अपनी राय रखी है. वहीं, वह यह बोलने से भी नहीं चूके कि रवींद्र जडेजा भी तो टेस्ट टीम में काफी दिनों से हैं, ऐसे में उनके बारे में विचार क्यों नहीं किया गया. शुभमन गिल को भी 'दादा' ने उपकप्तानी का दावेदार बता दिया.
भारत के बेहतरीन टेस्ट कप्तानों में शुमार गांगुली ने कहा, ‘18 महीने बाद रहाणे की अचानक वापसी के बाद तुरंत ही उप कप्तान बना दिया जाना, मेरी समझ से बाहर है. मेरा यही कहना है कि चयन में निरंतरता और स्थिरता होनी चाहिए.’
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल (WTC Final) में रहाणे ने 89 और 46 रन की पारियां खेलीं. इस टेस्ट को खेलने के बाद BCCI की सेलेक्शन कमेटी के अंतरिम प्रमुख शिव सुंदर दास ने रहाणे को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए उन्हें फिर से उप कप्तान नियुक्त कर दिया.
अब इस पूरे मसले पर सौरव गांगुली ने कहा, 'रहाणे को उप कप्तान बनाने के फैसले को पीछे की ओर लिया हुआ कदम नहीं कह सकते, लेकिन यह व्यावहारिक नहीं है.'
पीटीआई ने जब लंदन में मौजूद सौरव से पूछा, क्या इस भूमिका के लिए अन्य खिलाड़ी जैसे शुभमन गिल को तैयार नहीं किया जा सकता था? इस पर गांगुली ने कहा, ‘हां, मुझे भी ऐसा ही लगता है.’
उन्होंने कहा, ‘रहाणे 18 महीने से बाहर रहे, फिर वह एक टेस्ट खेलते हैं और उनको उप कप्तान बना दिया जाता है. मुझे इसके पीछे का प्रोसेस समझ नहीं आया. रवींद्र जडेजा भी टीम में है जो काफी लंबे समय टीम में है और टेस्ट मैचों में खेलते हैं, वह एक उम्मीदवार है.’

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











