
रहस्यमयी तरीके से गुलाबी हुआ तालाब का पानी, सामने आई टेंशन देने वाली वजह
AajTak
Pond Water Pink Colour: इस तालाब का पानी अचानक से गुलाबी रंग का हो गया. जिससे आसपास के लोग हैरान हो गए. उनका कहना है कि उन्होंने आज तक यहां ऐसा होते नहीं देखा है.
जब तालाब के नीले पानी का रंग अचानक गुलाबी हो गया, तो हर कोई हैरान रह गया. मगर फिर इसके पीछे की वजह भी पता चली. जो चिंताजनक बताई गई. ये तालाब अमेरिका के हवाई में स्थित है. जब सोशल मीडिया पर यहां की तस्वीरें वायरल हुईं, तो लोग भी तालाब को देखने पहुंचने लगे. केलिया पॉन्ड नेशनल वाइल्डलाइफ रिफ्यूजी के स्वयंसेवकों का कहना है कि उन्होंने ऐसा कभी नहीं देखा. इनमें कुछ लोग 70 साल से अधिक वक्त से तालाब को देखते आ रहे हैं.
स्काय न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, रिफ्यूजी मैनेजर ब्रेट वॉल्फ ने कहा कि उन्हें यहां से गुजर रहे एक शख्स ने सबसे पहले इसकी जानकारी दी. उसने कहा, 'वहां कुछ अजीब हो रहा है.' पहले तो सबने इसे मजाक के तौर पर लिया. लेकिन फिर अधिकारियों को लगा कि तालाब के गुलाबी रंग का कारण चिंताजनक हो सकता है. ये तालाब हवाई के माउ में स्थित है. जो सूखे का सामना कर रहा है. वैज्ञानिकों का मानना है कि गुलाबी रंग के पीछे का कारण ये भी हो सकता है. पहले पानी के गुलाबी होने के पीछे का कारण जहरीली काई को माना जा रहा था. लेकिन लैब के टेस्ट में पता चला कि ये कारण नहीं है.
इसके बजाय हेलोबैक्टीरिया नाम का ऑर्गैनिज्म वजह हो सकता है. हेलोबैक्टीरिया एक प्रकार के आर्किया या सिंगल-सेल वाले जीव होते हैं, जो अधिक नमकीन पानी में पनपते हैं. केलिया पॉन्ड क्षेत्र में लवणता वर्तमान में समुद्री जल की लवणता से दोगुनी है.
वोल्फ ने कहा कि तालाब पहले भी सूखे और उच्च लवणता के दौर से गुजर चुका है. मगर इसका रंग बदलने के पीछे का कारण अब भी एक रहस्य ही है. इसका अभी डीएनए विश्लेषण होना बाकी है. लोगों को सलाह दी गई है कि वो पानी के भीतर न जाएं और न ही इसमें मौजूद किसी मछली को खाएं. क्योंकि पानी का रंग बदलने के पीछे की वजह जानने के लिए जांच की जा रही है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










