
रहम की भीख मांगती रही पीड़िता, बेरहम महिलाओं ने पीटते-पीटते कपड़े तक फाड़ दिए
AajTak
चार महिलाओं ने अवैध संबंधों के शक में महिला की जमकर पिटाई कर डाली. यहां तक कि उसके कपड़े भी फाड़ दिए. बताया जा रहा है कि सूचना मिलने पर भी पुलिस देरी से पहुंची और उल्टा पीड़िता और उसके पति को ही हिरासत में लेकर चली गई.
असम के शिवसागर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां चार महिलाओं ने अवैध संबंधों के शक में महिला की जमकर पिटाई कर डाली. महिला को रस्सी से बांधा, थप्पड़ मारे, बुरी तरह घसीटा, बाल खींचे और कपड़े तक फाड़ डाले. पीड़ित महिला रो-रोकर रहम की भीख मांगती रही. लेकिन तीनों बेरहम महिलाओं का दिल नहीं पसीजा.
घटना आमगुड़ी हलवाटिंग थानाक्षेत्र के वाउलीपुखुरी अंचल गांव की है. पीड़ित महिला पर अवैध संबधों का आरोप लगाया गया है. शुक्रवार शाम को चार महिलाओं ने पीड़िता को पकड़ा, फिर उसे रस्सी से बांध दिया. उसके कपड़े फाड़ दिए. उसके बाल खींचते हुए थप्पड़ मारे. वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने पुलिस को महिला से हो रही इस पिटाई की जानकारी भी दी. लेकिन पुलिस रात 10 बजे घटनास्थल पर पहुंची. महिलाएं तब भी पीड़िता को मार रही थीं. पुलिस ने पीड़िता को छुड़वाया. लेकिन आरोपी महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने पीड़िता और उसके पति को ही हिरासत में ले लिया और थाने ले गई.
घटना के बाद से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है. पुलिस कार्रवाई से नाराज ग्रामीण आरोपी महिलाओं को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं.
(जोरहाट से पूर्णा बिकाश बोरा की रिपोर्ट)

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








