
'रमेश बिधूड़ी को तो निलंबित कर देना चाहिए...', सपा नेता ने उठाई मांग
AajTak
सपा नेता ने कहा, 'बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा सांसद दानिश अली को सदन में धर्म के आधार पर गाली देने का मामला न सिर्फ अभद्र भाषा का मामला है, बल्कि अभद्र भाषा का गंभीर अपराध है.'
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राम गोविंद चौधरी ने रविवार को लोकसभा अध्यक्ष से बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के लिए भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी को निलंबित करने की मांग की है. चौधरी ने बिधूड़ी के खिलाफ एफआईआर और दो पूर्व केंद्रीय मंत्रियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की, जिन पर उन्होंने आरोप लगाया कि जब बिधूड़ी ने अली के खिलाफ टिप्पणी की तो वे सदन में हंस रहे थे.
सपा नेता ने कहा, 'बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा सांसद दानिश अली को सदन में धर्म के आधार पर गाली देने का मामला न सिर्फ अभद्र भाषा का मामला है, बल्कि अभद्र भाषा का गंभीर अपराध है.' जिला मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता चौधरी ने कहा, अगर इस मामले में सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो देश और विदेश में गलत संदेश जाएगा, जिससे सदन की गरिमा प्रभावित होगी.
सपा नेता ने याद दिलाई पुरानी बात
चौधरी ने आरोप लगाया कि दक्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी पहले भी कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ऐसी टिप्पणियां कर चुके हैं जिन्हें नफरत फैलाने वाला भाषण कहा जा सकता है. चौधरी ने कहा कि जब बिधूड़ी ने अली के खिलाफ टिप्पणी की तो दो सांसद उन्हें रोकने की बजाय मुस्कुराकर उनका हौसला बढ़ा रहे थे, इसलिए उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए.
क्या है विवाद की असली वजह?
बता दें कि बिधूड़ी द्वारा लोकसभा में दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के बाद शुक्रवार को विवाद खड़ा हो गया था. दरअसल, रमेश बिधूड़ी संसद के विशेष सत्र के चौथे दिन यानी गुरुवार को लोकसभा में चंद्रयान-3 की सफलता पर बोल रहे थे. तभी बीएसपी सांसद दानिश अली ने कोई टिप्पणी की. इस पर रमेश बिधूड़ी भड़क गए. उन्होंने लोकसभा में दानिश अली के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया. हालांकि, अब लोकसभा के रिकॉर्ड से उनके बयान का विवादित हिस्सा हटा दिया गया है. बिधूड़ी के खिलाफ अब तक क्या एक्शन हुआ?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











