
रन्या राव के पिता DGP रामचंद्र राव को कंपल्सरी लीव पर भेजा गया, गोल्ड स्मगलिंग में जेल में बंद हैं एक्ट्रेस
AajTak
रन्या राव ने शनिवार को सेशंस कोर्ट में दूसरी जमानत याचिका दाखिल की. इससे पहले शुक्रवार को मैजिस्ट्रेट कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी. रन्या के वकीलों ने कोर्ट से राहत की मांग करते हुए याचिका दाखिल की है.
गोल्ड स्मगलिंग के मामले में गिरफ्तार एक्ट्रेस रन्या राव के पिता डीजीपी रामचंद्र राव को अनिवार्य अवकाश (compulsory leave) पर भेज दिया गया है. सूत्रों के अनुसार गोल्ड स्मगलिंग में जांच तेज होने के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है.
वहीं, रन्या राव ने शनिवार को सेशंस कोर्ट में दूसरी जमानत याचिका दाखिल की. इससे पहले शुक्रवार को मैजिस्ट्रेट कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी. रन्या के वकीलों ने कोर्ट से राहत की मांग करते हुए याचिका दाखिल की है. सेशंस कोर्ट में सोमवार को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होने की संभावना है. इससे पहले कन्नड़ अभिनेत्री रन्या राव ने डीआरआई अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए. रन्या ने राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) अफसरों पर आरोप लगाया है कि पूछताछ के दौरान उन्हें कई बार थप्पड़ मारे गए, खाना नहीं दिया गया और DRI के अधिकारियों ने उसे खाली दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया.
DRI के अतिरिक्त महानिदेशक को लिखे पत्र में रन्या ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की बेटी कन्नड़ अभिनेत्री रन्या राव को राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने 4 मार्च 2025 को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया था. वह दुबई से 14.8 किलोग्राम सोना तस्करी कर लाने की कोशिश कर रही थीं. इस सोने की कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये आंकी गई है.
परप्पना अग्रहारा जेल के मुख्य अधीक्षक के माध्यम से भेजे गए अपने पत्र में रन्या ने दावा किया कि उन्हें विमान के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया गया और डीआरआई ने उन्हें स्पष्टीकरण देने का मौका दिए बिना हिरासत में ले लिया. रन्या ने कहा, "जब से मुझे हिरासत में लिया गया, तब से लेकर अदालत में पेश किए जाने तक, मुझे शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिन अधिकारियों को मैं पहचान सकती हूं, उन्होंने मुझे 1015 बार थप्पड़ मारे. बार-बार मारपीट के बावजूद, मैंने उनके द्वारा तैयार किए गए बयानों पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया."

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










