
रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में बाघिन की बिगड़ी तबीयत, वन विभाग को सताने लगी चिंता
AajTak
सवाई माधोपुर के रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में वन अधिकारी इन दिनों काफी परेशान हैं. कारण है बाघिन एरोहेड की खराब सेहत. वह काफी कमजोर हो गई है. इसलिए लगातार उसकी मॉनिटरिंग की जा रही है. बता दें, बाघिन की उम्र 9 साल है और अब तक वह चार बार मां बन चुकी है. बाघिन के शावक काफी छोटे हैं. ऐसे में बाघिन के साथ किसी भी तरह की कोई अनहोनी की आशंका से वन विभाग चिंतित है.
सवाई माधोपुर के रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में वन अधिकारी इन दिनों काफी परेशान हैं. कारण है बाघिन एरोहेड की खराब सेहत. वह काफी कमजोर हो गई है. इसलिए लगातार उसकी मॉनिटरिंग की जा रही है. बता दें, बाघिन की उम्र 9 साल है और अब तक वह चार बार मां बन चुकी है. बाघिन के शावक काफी छोटे हैं. ऐसे में बाघिन के साथ किसी भी तरह की कोई अनहोनी की आशंका से वन विभाग चिंतित है.
राजस्थान में सवाई माधोपुर स्थित रणथम्भौर टाइगर रिजर्व हमेशा से ही बाघों की अठखेलियों को लेकर चर्चा में रहता है. लेकिन इन दिनों वन अधिकारी बाघों के स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित हैं. दरअसल, बाघिन एरोहेड का स्वास्थ्य खराब है. वह काफी कमजोर हो गई है. इसलिए उसकी देखभाल के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है.
रणथम्भौर टाइगर रिजर्व प्रथम के DFO मोहित गुप्ता ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बाघिन टी-84 एरोहेड की तबीयत खराब है. जिसके चलते वह बहुत कमजोर दिखाई दे रही है. वन विभाग की टीम बाघिन की लगातार ट्रेकिंग भी कर रही है. बाघिन को मंगलवार सुबह टीम ने ट्रैक भी किया है.
रणथम्भौर की वेटरनरी टीम लगातार बाघिन की हेल्थ की मॉनिटरिंग कर रही है. उल्लेखनीय है कि बाघिन ऐरोहेड जुलाई माह में मां बनी थी. बाघिन 25 जुलाई 2023 को तीन शावकों के साथ दिखाई दी थी. बाघिन की उम्र 9 साल है और अब तक वह चार बार मां बन चुकी है. बाघिन चार बार में 10 शावकों को जन्म दे चुकी है. फिलहाल बाघिन के शावकों की उम्र पांच माह के आस पास है. अब ऐसे में बाघिन के साथ किसी भी तरह की कोई अनहोनी की आशंका से वन विभाग चिंतित है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










