
रक्षा बंधन के दिन दिल्ली मेट्रो में रिकॉर्ड ट्रैवल, 81 लाख से ज्यादा पैसेंजर जर्नी दर्ज की गई
AajTak
दिल्ली मेट्रो ने 8 अगस्त को 81.87 लाख पैसेंजर जर्नी के साथ अब तक की सबसे अधिक डेली राइडरशिप दर्ज की. पिछला रिकॉर्ड 78.67 लाख का था. रक्षाबंधन पर भीड़ को संभालने के लिए 8 अगस्त को 92 और 9 अगस्त को 455 अतिरिक्त ट्रिप चलाई गईं. डीएमआरसी ने इसे यात्रियों के बढ़ते भरोसे का संकेत बताया.
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने शनिवार को बताया कि 8 अगस्त को मेट्रो ने अब तक का सबसे ज्यादा डेली राइडरशिप रिकॉर्ड किया. इस दिन सभी कॉरिडोर मिलाकर कुल 81.87 लाख पैसेंजर जर्नी दर्ज की गईं.
डीएमआरसी के मुताबिक, इससे पहले का रिकॉर्ड 18 नवंबर 2024 को बना था, जब 78.67 लाख पैसेंजर जर्नी दर्ज हुई थीं. अन्य उच्च राइडरशिप वाले दिनों में 20 अगस्त 2024 शामिल है, जब 77.48 लाख जर्नी हुई थीं, और 13 फरवरी 2024 को 71.09 लाख जर्नी दर्ज की गई थीं.
यह भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो में चलती ट्रेन से सोने के बिस्किट चोरी, 2 गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा
रक्षाबंधन के मौके पर बढ़ी हुई भीड़ को देखते हुए डीएमआरसी ने 8 अगस्त को 92 अतिरिक्त ट्रिप चलाईं. वहीं, 9 अगस्त को यात्रियों को ज्यादा कैरिंग कैपेसिटी देने के लिए 455 अतिरिक्त ट्रिप चलाई जा रही हैं.
दिल्ली-एनसीआर में सीमलेस कनेक्टिविटी पर यात्रियों का भरोसा
डीएमआरसी के एक अधिकारी ने कहा, "ये आंकड़े मेट्रो की रिलायबिलिटी, पंक्चुअलिटी और दिल्ली-एनसीआर में सीमलेस कनेक्टिविटी पर यात्रियों के बढ़ते भरोसे को दर्शाते हैं."

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












